दिनांक 18 फ़रवरी 2026 को महाविद्यालय के मनोविज्ञान विषय के तृतीय वर्ष के छात्र/छात्राओ मनोवैज्ञानिक विभाग की प्राध्यापक दीप्ति सोनकर के निर्देशन में एक दिवसीय मनोवैज्ञानिक काउंसिलिंग कार्यशाला का सफल आयोजन मनोविज्ञान विभाग द्वारा संचालित Mental health awareness club के सहयोग से किया गया । युवाओ में मानसिक स्वास्थ्य और व्यावसायिक शिक्षा/ रुचि के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के 42 छात्र/छात्राओ ने प्रतिभाग किया । कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र /छात्राओ के चिंता , समायोजन और व्यावसायिक रुचि का विश्लेषण करते हुए व्यक्तित्व में उक्त आयामों के प्रभाव को उल्लेखित किया गया । जिससे भविष्य में जीवनोपयोगी विभिन्न आवश्यक आयामों में सन्तुलन करते हुए व्यक्तित्व विकास में समुचित सन्तुलन को प्राप्त किया जा सके और भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त करते हुए सफलता हासिल की जा सकें कैरियर चयन में व्यावसायिक रुचि के अनुसार चयन प्रक्रिया की जाए जिससे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन किया जा सके ।
उ० प्र० शासन के द्वारा संचलित मिशन शक्ति-5 केअन्तर्गत महाविद्यालय स्तर पर कौशल विकास , रोजगार परक प्रशिक्षण और कम्प्यूटर एप्लीकेशन प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 26 नवम्बर 2025 से 28 नवम्बर 2025 तक फ़्रेवीक्रील कम्पनी की प्रशिक्षक श्रीमती मंजुप्रकाश द्वारा आर्ट और क्राफ्ट, फ़ैशन डिज़ाइनिंग से सम्बन्धित विषय जैसे टाई एं ड डाई, ज्वेलरी डिज़ाइन आदि क्रियाओ का प्रशिक्षण प्रदान किया गया कम्प्यूटर ज्ञान से सम्बन्धित कार्यो का प्रशिक्षण महाविद्यालय की प्राध्यापक दीप्ति सोनकर द्वारा प्रदान किया गया जिसमे उन्होंने छात्र - छात्राओ को समर्थ पोर्टल पर विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध LURN के रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सम्बन्धी जानकारियाँ प्रदान किया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. सुनीता ने आर्ट एवं क्राफ़्ट कौशल की रोजगार परक उपयोगिता से छात्र-छात्राओ को अवगत कराया । महाविद्यालय के विभिन्न विषयों के 33 ( छात्र-06 छात्राओ -27) ने प्रतिभागिता की ।
महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ में दिनांक 16 फरवरी से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित रोवर्स एवं रेंजर्स का 5 दिवसीय शिविर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, लखनऊ में इंडोर खेल प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को दिनांक 04/02/2026 को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि श्री गौरव खन्ना (पद्मश्री एवं द्रोणाचार्य पुरस्कृत) एवं विशिष्ट अतिथि पायल (पैरालिम्पियन) की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी विजेताओं को हार्दिक बधाई! 🎉👏
दिनांक 24/01/2026 को महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ में जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा विषय पर भाषण, रील बनाना और नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन सकुशल संपन्न हुआ।
Sri Atal Bihari Vajpayee Ji Birth Centenary Celebrations featuring Poetry Recitation, Essay Writing, and Speech Competitions, organized at Maharaja Bijli Pasi Government P.G. College, Ashiana, Lucknow from 18 - 25 December 2025.
Job Fair 2025 held at Maharaja Bijli Pasi Government PG College Ashiana Lucknow on 15/12/2025, creating opportunities and connecting talent.
Mission Shakti 5.0 (2025–26) “Self Defence Workshop – Kalaripayattu : An Indian Martial Art Form" (21/11/2025)
International Seminar on "Artificial Intelligence and Human Civilization: The Future of Literature, Society and Culture" (15/11/2025)
आज दिनांक 04 अक्टूबर 2025 को महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय आशियाना, लखनऊ में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा प्रयागराज में महाकुंभ 2025 पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी पर आधारित पुस्तकों के चार खंडों का विमोचन माननीय उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया।
Mission Shakti Debate and Essay writing Competition on Women Empowerment organised on 29/09/2025
Guest lecture organized by department of sociology 'Modernization in India ' lecture delivered by Prof Shamama Mirza.
महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दिनांक 16 सितंबर 2025 को हिंदी पखवाड़ा समापन के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आज दिनांक 16 सितंबर 2025 को मनोविज्ञान विभाग द्वारा 'राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम सप्ताह' (National Suicide Prevention Week) के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
आज दिनांक 23/08/2025 को महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय आशियाना लखनऊ में अनुदान फाउंडेशन के सहयोग से करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा एक दिवसीय रोज़गार मेले का आयोजन किया गया।
महाराजा बिजली पासी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आशियाना, लखनऊ में आज दिनांक 07 अगस्त 2025 को एक विस्तृत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।